सर्दियों में स्वस्थ रहने के 5 आयुर्वेदिक नियम | Winter Health Tips
सेहत के लिए वरदान है सर्दियों का मौसम: अपनाएं ये 5 आदतें, साल भर रहेंगे बीमारियों से दूर
आयुष्य पथ डेस्क: सर्दियां सिर्फ ठंड का मौसम नहीं, बल्कि सेहत को मजबूत बनाने और शरीर को नए साल के लिए तैयार करने का सबसे अच्छा समय हैं। आयुर्वेद के अनुसार इस मौसम में पाचन शक्ति स्वाभाविक रूप से बहुत तेज हो जाती है, हड्डियां मजबूत होती हैं और इम्यून सिस्टम बेहतर काम करता है।
क्यों खास है यह मौसम?
सर्दियों में शरीर डिटॉक्स करने का काम तेजी से करता है। अगर आप इन 5 आदतों को अपना लें, तो पूरे साल डॉक्टर की जरूरत नहीं पड़ेगी।
सर्दियों में शरीर डिटॉक्स करने का काम तेजी से करता है। अगर आप इन 5 आदतों को अपना लें, तो पूरे साल डॉक्टर की जरूरत नहीं पड़ेगी।
1. रात में समय पर सोना (गहरी नींद का महत्व)
रात 10 बजे से 2 बजे के बीच शरीर की मरम्मत (repair) प्रक्रिया सबसे तेज होती है।
- रात 10 बजे तक सो जाना आदर्श है।
- सोने से 2 घंटे पहले मोबाइल स्क्रीन बंद कर दें।
- टिप: रात को हल्दी वाला दूध या अश्वगंधा लेकर सोएं।
2. मौसम के अनुसार भोजन (Diet Plan)
ठंडा पानी और अनियमित भोजन से शरीर में ‘कफ’ और ‘वात’ बढ़ता है।
- भारी भोजन दोपहर 12–2 बजे के बीच करें।
- रात का खाना सूर्यास्त के तुरंत बाद हल्का लें।
- फ्रिज का ठंडा पानी पूरी तरह बंद कर दें।
3. हरी सब्जियां और फलों का सेवन
सर्दियों में मिलने वाले फल-सब्जियां शरीर को आयरन और कैल्शियम का भंडार देते हैं।
- सरसों का साग, मेथी, बथुआ और गाजर का खूब सेवन करें।
- गुड़, घी और तिल का उपयोग बढ़ाएं।
4. पाचन अग्नि को रखें दुरुस्त
सर्दी में हम भारी खाना खाते हैं, इसलिए पचाना भी जरूरी है।
- भोजन के बाद गुनगुना पानी या अदरक-अजवाइन का पानी पिएं।
- मैदा और डीप फ्राइड चीजों से बचें।
5. धूप (Sun Bathing) और व्यायाम
सुबह की धूप और पसीना बहाना सुस्ती को दूर भगाता है।
- सूर्योदय के समय 20 मिनट धूप में बैठें।
- सूर्य नमस्कार या योग का अभ्यास करें।

