निपाह वायरस अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्रालय की नई गाइडलाइन्स और बचाव के उपाय | Ayushya Path
स्वास्थ्य चेतावनी
निपाह वायरस अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन्स, गिरे हुए फल और कच्ची ताड़ी से बचें
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस (NiV) के नए मामले सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने नागरिकों से पैनिक न करने, लेकिन पूरी सावधानी बरतने की अपील की है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी निपाह वायरस एडवाइजरी (भाग 1)।✅ क्या करें (DO’s)
- फलों को खाने से पहले अच्छी तरह धोएं।
- हमेशा उबला हुआ या साफ पानी पिएं।
- साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोएं।
- जानवरों के चारे को ढककर रखें।
- मरीज की देखभाल करते समय मास्क/ग्लव्स पहनें।
❌ क्या न करें (DON’Ts)
- पेड़ से गिरे या कुतरे हुए फल न खाएं।
- खजूर का कच्चा रस (ताड़ी) न पिएं।
- चमगादड़ों के आवास (गुफा, पुराने कुएं) के पास न जाएं।
- बीमार जानवरों के सीधे संपर्क में न आएं।
- निपाह संक्रमित व्यक्ति के बर्तन/कपड़े न छुएं।
बचाव के निर्देश (भाग 2)।
⚠️ लक्षण पहचानें: तेज बुखार, सिरदर्द, सांस लेने में दिक्कत, उल्टी और गले में खराश। गंभीर स्थिति में दौरा पड़ना या बेहोशी। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल जाएं।

