Regional News

इंद्रप्रस्थ विस्तार: 92 सोसायटियों ने जाना ‘रूफटॉप सोलर’ का महत्व, महासंघ ने आयोजित की जागरूकता कार्यशाला

नई दिल्ली: इंद्रप्रस्थ विस्तार सहकारी आवास सोसायटीज़ महासंघ लिमिटेड द्वारा क्षेत्र में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘रूफटॉप सोलराइजेशन जागरूकता कार्यशाला’ का भव्य आयोजन किया गया । इस पहल में इंद्रप्रस्थ एक्सटेंशन क्षेत्र की 92 ग्रुप हाउसिंग सोसायटीयों के अध्यक्षों, सचिवों और प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।

विशेषज्ञों ने समझाई सोलर ऊर्जा की बारीकियां

1000103090

कार्यक्रम का शुभारंभ महासंघ के प्रधान श्री तरुण गुप्ता ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के स्वागत के साथ किया । तकनीकी सत्र में मेसर्स होराइजन रिन्यूएबल पावर प्राइवेट लिमिटेड के डीजीएम और प्रमुख तकनीकी विशेषज्ञ श्री सिद्धार्थ सौरभ ने अपनी टीम के साथ रूफटॉप सोलर सिस्टम पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी । उन्होंने सोलर ऊर्जा के लाभ, तकनीकी पहलुओं, लागत और सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के बारे में जानकारी दी। साथ ही, ग्रुप हाउसिंग सोसायटीज़ में इसे लागू करने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया ।

जिज्ञासाओं का हुआ समाधान

1000103088

कार्यशाला में एक विशेष प्रश्न-उत्तर सत्र भी रखा गया, जहाँ प्रतिभागियों ने सोलर पैनल लगवाने से जुड़ी अपनी शंकाएं विशेषज्ञों के सामने रखीं, जिनका संतोषजनक समाधान किया गया । आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों को सूचना सामग्री, फोल्डर और साहित्य भी उपलब्ध कराया गया ताकि वे अपनी सोसायटियों में जाकर अन्य निवासियों को जागरूक कर सकें ।

‘स्वच्छ ऊर्जा–आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प

यह आयोजन ‘अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025’ के उपलक्ष्य में किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य सहकारी संस्थाओं को स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा के प्रति जागरूक करना था । इस मंच से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “स्वच्छ ऊर्जा–आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प और देशभर में रूफटॉप सोलर पैनल को बढ़ावा देने के उनके विजन पर भी प्रकाश डाला गया ।

इनकी रही विशेष उपस्थिति

1000103091

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनमें मितिन गर्ग, सुरेश बिंदल, संजय गुप्ता टटीरी, प्रदीप गुप्ता, राम मोहन झा, डॉ. अंजलि गुप्ता, अर्चना त्यागी और मदन मोहन खत्री शामिल थे ।कार्यक्रम का समापन अत्यंत सकारात्मक माहौल में हुआ। प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला को सोसायटियों के लिए अत्यंत उपयोगी और समय की मांग बताया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *